फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बिना बिल का सामान बेचने पर एक लाख जुर्माना ठोंका

बिना बिल का सामान बेचने पर एक लाख जुर्माना ठोंका

Wed, 20 Dec 2017 10:50 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
बिना बिल का सामान बेचने पर एक लाख जुर्माना ठोंका
fine demop pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में मिनी मिंजर में सामान बेचने के लिए आए कारोबारियों पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने यह कार्रवाई कारोबारियों पर बिना बिल का सामान बेचने पर की गई है। इससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि कारोबारी यहां पर बिना बिल का सामान बेच रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारियों ने मिनी मिंजर मेले में लगाई गई दुकानों में दबिश दी। यहां छानबीन में पता चला कि दुकानदारों ने बेचने के लिए जो सामान रखा है। उस सामान के उनके पास पूरे बिल नहीं हैं। इसमें आधे से ज्यादा सामान बिना बिल के लाया गया है। मेले में लगी सभी दुकानों में रखे सामान के बिल और अन्य कागजात की जांच करने पर इसमें कमी पाई गई। जानकारी के अनुसार मेले का आयोजन करने वाले आयोजकों ने अपने नाम पर सामान मंगवाया था। मगर उनके पास सामान को लेकर बिल और कागजात नहीं थे। दुकानदार और आयोजक बिना बिल का सामान बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। मेले में खरीदारी करने वाले लोगों ने दुकानदारों से सामान को लेकर बिल देने की बात भी कही। मगर दुकानदारों ने ग्राहकों को बिल देने से मना कर दिया। इसकी शिकायत कई लोगों ने आबकारी एवं कराधान विभाग के कार्यालय में जाकर की। शिकायत मिलने पर विभाग की टीम पुलिस मैदान बारगाह पहुंच गई। उन्होंने आयोजकों और दुकानदारों को सामान को लेकर बिल दिखाने के लिए कहा। मगर आयोजक और दुकानदार पूरे सामान के बिल और कागजात नहीं दिखा पाए। उनके पास सामान को लेकर अधूरे बिल पड़े थे। इसके चलते विभाग ने दुकानदार को एक लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। साथ ही दुकानदारों को सामान के बिल देने के निर्देश दिए।


दुकानदारों को ठोंका जुर्माना: बिन प्रसाद थापा
ईटीओ चंबा बिन प्रसाद थापा ने बताया कि पुलिस मैदान में मेले के दौरान बिना बिल के सामान बेचने वाले दुकानदारों को जुर्माना ठोंका गया। विभाग बिना बिल के सामान बेचने वाले दुकानदारों पर पैनी नजर रखे हुुए है। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed