{"_id":"5a31522d4f1c1bc1678c157d","slug":"111513181741-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने पर केस दर्ज
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-डलहौजी मार्ग पर बनीखेत में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने निर्माण सामग्री रखने से आ रही समस्याओं को देखते हुए यह कार्रवाई अमल में लाई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम बनीखेत के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान बनीखेत में लोगों ने पुलिस से शिकायत की कि सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री से वाहन चालकों समेत राहगीरों को आवाजाही में परेशानी आ रही है। पुलिस ने निर्माण सामग्री रखने वाले की छानबीन की, तो निर्माण सामग्री संजय कुमार निवासी बनीखेत की है। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि सड़क पर निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी।