फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Digital transactions came to a halt for a day in Banikhet.

Chamba News: बनीखेत में एक दिन थमा डिजिटल लेनदेन

Fri, 02 Oct 2026 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Oct 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Digital transactions came to a halt for a day in Banikhet.
एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान का किया बहिष्कार
विज्ञापन

नकदी नहीं होने से कई ग्राहक लौटे, खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को करनी पड़ी व्यवस्था
गांधी जयंती पर बाजार की अधिकांश दुकानों में क्यूआर कोड से भुगतान बंद रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल बनीखेत के आह्वान पर शुक्रवार को व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान का एक दिन के लिए बहिष्कार किया।
गांधी जयंती पर बाजार की अधिकांश दुकानों में क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं किया गया। दुकानदारों ने ग्राहकों से केवल नकद में भुगतान लिया। अचानक डिजिटल भुगतान बंद होने से यूपीआई पर निर्भर ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बाजार में कई दुकानदारों ने अपने क्यूआर कोड हटाकर रख दिए। रोजमर्रा का सामान खरीदने पहुंचे ग्राहकों को नकद भुगतान करना पड़ा। जिन लोगों के पास पर्याप्त नकदी नहीं थी, उन्हें बिना सामान खरीदे ही लौटना पड़ा। इससे खासकर उन ग्राहकों को दिक्कत हुई, जो मोबाइल से भुगतान करने के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक मनोज कुमार, साहिल, कर्ण सिंह, मोहिंदर कुमार और नीरज ने बताया कि वे दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदने बाजार पहुंचे थे। दुकानदारों ने क्यूआर कोड से भुगतान लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में लोग जेब में अधिक नकदी रखने के बजाय मोबाइल से यूपीआई भुगतान करना पसंद करते हैं। ऐसे में अचानक नकद भुगतान की व्यवस्था होने से परेशानी हुई।

व्यापारियों का कहना है कि यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल सकता है। इसी के विरोध में व्यापार मंडल ने एक दिन के लिए डिजिटल लेनदेन बंद रखने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने सरकार से छोटे कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित शुल्क पर पुनर्विचार करने की मांग की।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed