फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhuvan and Karuna Win 'Run for DAV'

Chamba News: रन फॉर डीएवी में भुवन और करुणा ने जीती बाजी

Fri, 02 Oct 2026 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Oct 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Bhuvan and Karuna Win 'Run for DAV'
हरदासपुरा से चौगान तक पांच किलोमीटर दौड़े विद्यार्थी, स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन का दिया संदेश
विज्ञापन

लड़कों में अथर्व दूसरे और दिव्यांश तीसरे, लड़कियों में माही दूसरे और याची तीसरे स्थान पर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गांधी जयंती पर डीएवी विद्यालय चंबा की ओर से रन फॉर डीएवी मैराथन का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर हरदासपुरा से शुरू हुई करीब पांच किलोमीटर की दौड़ चौगान में संपन्न हुई।
वन्यजीव प्रभाग के वन मंडल अधिकारी माने नवनाथ शिवाजी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य एवं क्षेत्रीय अधिकारी बिक्रम सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, अनुशासन और खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने से विद्यार्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा सकते हैं। मैराथन के लड़कों की श्रेणी में भुवन ने पहला, अथर्व ने दूसरा और दिव्यांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों की श्रेणी में करुणा प्रथम, माही द्वितीय और याची तृतीय रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और शारीरिक क्षमता विकसित करने में सहायक होती हैं। प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना करते हुए खेलों को सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम में अंतिम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर खेल गतिविधियों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed