फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में सोमवार को नहीं हुए ऑपरेशन

पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में सोमवार को नहीं हुए ऑपरेशन

Mon, 04 Dec 2017 09:33 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में सोमवार को  नहीं हुए ऑपरेशन
...
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन लटके
एनास्थीसिया विशेषज्ञ के अचानक छुट्टी पर जाने से एक महिला को किया रेफर
सोमवार को छह ऑपरेशन होने थे, नहीं हो पाए


अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एनास्थीसिया विशेषज्ञ के छुट्टी पर जाने के कारण एक बार फिर से ऑपरेशन लटक गए। सोमवार को अस्पताल में एक भी ऑपरेशन नहीं हो सका। छह लोगों को ऑपरेशन की तारीख दी थी लेकिन कोई भी ऑपरेशन नहीं हो सका।
सोमवार को छह गर्भवती महिलाओं को महिला विशेषज्ञों ने ऑपरेशन करने की तारीख दे रखी थी। कॉलेज में एनास्थीसिया विशेषज्ञ के अचानक छुट्टी पर चले जाने से किसी भी गर्भवती महिला का ऑपरेशन नहीं हो सका। एक गर्भवती महिला को ऑपरेशन के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज से रेफर भी करना पड़ा। अन्य गर्भवती महिलाएं अस्पताल में ही भर्ती हैं। इन महिलाओं के ऑपरेशन एनास्थीसिया विशेषज्ञ के आने के बाद होंगे। तब तक महिलाओं को अस्पताल में ही भर्ती रहना होगा।
विज्ञापन

........
अस्पताल में एक ही एनास्थीसिया विशेषज्ञ
चंबा मेडिकल कॉलेज में एनास्थीसिया विशेषज्ञ एक ही है। ऐसे में उनके छुट्टी पर जाने से अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन पर ब्रेक लग जाती है। गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए अस्पताल में छह महिला विशेषज्ञ तैनात हैं। सीजेरियन केस में महिला विशेषज्ञ बिना एनास्थीसिया के ऑपरेशन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
दो पदों को भरा जाए
तीमारदारों में रविंद्र किश्तवाड़िया, योगेश कुमार, विजय, सुनील कुमार, चमन सिंह, योग राज, कमल कुमार, सुरेंद्र, हरी सिंह, हेम चंद और सुरेंद्र ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में एक एनास्थीसिया होने से मरीजों के ऑपरेशन में बाधा पैदा हो रही है। कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि अस्पताल में एनास्थीसिया के कम से कम दो पद भरे जाएं।

....
जल्द भरा जाएगा एक और पद : अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि अस्पताल में तैनात एनास्थीसिया विशेषज्ञ के पिता की तबीयत खराब होने के चलते वह छुट्टी पर गए हैं। जल्द ही अस्पताल में लौट आएंगे। अस्पताल में एनास्थीसिया के पदों को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed