फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भारी बारिश से धुलारा पंचायत में आधा दर्जन घरों पर मंडराया खतरा

भारी बारिश से धुलारा पंचायत में आधा दर्जन घरों पर मंडराया खतरा

Mon, 04 Sep 2017 10:36 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से धुलारा पंचायत में आधा दर्जन घरों पर मंडराया खतरा
सिहुंता (चंबा)। तहसील सिहुंता के तहत ग्राम पंचायत धुलारा के खिल्ला वार्ड में भारी बारिश के कारण आधा दर्जन मकानों को खतरा पैदा हो गया है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीतों दिनों क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। इसके चलते लोगों के घरों पर खतरा मंडरा गया है। सोमवार को नुकसान का आकलन करने के लिए पटवारी ने भी दौरा किया है। उपप्रधान सुरेंद्र महाजन ने बताया कि पंचायत के तहत आते गांव चटाई में देसराज व काहन सिंह के घर को काफी नुकसान हुआ है। घरों का कुछ हिस्सा बारिश के चलते धंस गया है। भारी बारिश के चलते ग्रामीणों के शौचालय भी क्षतिग्रस्त हुए है। द्रम्मनाला में भी दो घर खतरे की जद में हैं। सोमवार को पटवारी ने दौर कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है। उपप्रधान सुरेंद्र ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed