फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीसा की पंचायतों में ठप पड़ा विकास कार्य

तीसा की पंचायतों में ठप पड़ा विकास कार्य

Thu, 27 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
तीसा की पंचायतों में ठप पड़ा विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। तीसा उपमंडल में डेढ़ महीने से एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। तीसा में डेढ़ माह से सीमेंट की सप्लाई नहीं पहुंची है। इससे 45 पंचायतों में मनरेगा सहित अन्य कार्य रुके पड़े हैं। डेढ़ माह से पंचायतों में पनिहार, वाटरशेड, पक्की गलियां, क्रेटवर्क सहित विभिन्न भवनों का निर्माण चला हुआ था। तीसा स्थित सिविल सप्लाई गोदाम में सीमेंट की सप्लाई नहीं पहुंची है। पंचायत प्रतिनिधि सीमेंट को लेकर रोजाना बीडीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें हरेक बार निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत बौंदेड़ी के प्रधान जसवंत कुमार, जुंगरा के प्रधान देवराज, गुलेई प्रधान खेम राज, जुनास के प्रधान राकेश व खजुआ बिहाली के प्रधान युनस बेगम ने बताया कि सीमेंट नहीं मिलने से पंचायतों में विकास के कार्य ठप हो गए हैं। लोग रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से मांग कर रहे हैं। सीमेंट न होने से पंचायत प्रतिनिधि लोगों की मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि तीसा में सीमेंट की सप्लाई को जल्द बहाल किया जाए। एरिया मैनेजर सिविल सप्लाई चंबा खेम चंद ने बताया कि जीएसटी की वजह से सीमेंट सप्लाई रुकी हुई थी। अब जीएसटी का मसला सुलझ चुका है। जल्द ही तीसा में सीमेंट की सप्लाई पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed