{"_id":"62d2f21a0ba54a3ade7d66d2","slug":"11-vocational-courses-till-two-plus-only-two-in-colleges-chamba-news-sml415449362","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा दो तक 11 वोकेशनल कोर्स, कॉलेजों में महज दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा दो तक 11 वोकेशनल कोर्स, कॉलेजों में महज दो
विज्ञापन
चंबा। पढ़ाई के बाद रोजगार मुहैया करवाने के लिए भले ही सरकारी स्कूलों में 11 वोकेशनल कोर्सों में प्रशिक्षित किया जा रहा है लेकिन जमा दो कक्षा पास करने के बाद विद्यार्थियों के लिए ज्यादा विकल्प नहीं दिख रहे हैं। कॉलेज स्तर की पढ़ाई में उन्हें मात्र दो ही कोर्स करने का मौका मिल रहा है। इनमें रिटेल मैनेजमेंट और टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी कोर्स शामिल हैं। स्कूलों में हेल्थकेयर, आईटीईएस, टेलीकॉम, टूरिज्म, बीएफएस-1, एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल, फिजिकल एजुकेशन, रिटेल, सिक्योरिटी और मीडिया के कोर्स शामिल हैं।
इन कोर्सों के लिए विभिन्न स्कूलों में वोकेशनल अध्यापक भी तैनात किए गए हैं जो एक ओर विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं तो वहीं उनके ज्ञानवर्धन के लिए संबंधित विषयों के क्षेत्रों का भ्रमण भी करवा रहे हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में चलाए जा रहे कोर्सों में प्रशिक्षण हासिल करने के बाद रोजगार मिलने की संभावनाएं पर्याप्त रहती हैं। छह से दस हजार रुपये के वेतन तक रोजगार हासिल किया जा सकता है। बशर्ते, इसके लिए प्रशिक्षण हासिल करने वाले विद्यार्थी की आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। अगर इन्हीं कोर्सों में विद्यार्थी आगे की पढ़ाई करना चाहें तो वे किस विकल्प का चयन करें। बहरहाल, जिस तरह रिटेल मैनेजमेंट और टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी के कोर्स कॉलेजों में शुरू किए गए हैं, उसी तरह अन्य विषयों के कोर्स भी शुरू होने चाहिए।
चंबा कॉलेज के बीवॉक विभागाध्यक्ष डॉ. मोहिंद्र सलारिया का कहना है कि कॉलेज में बीवॉक के तहत रिटेल मैनेजमेंट और टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी के कोर्स करवाए जा रहे हैं। दोनों कोर्सों के तहत अस्सी सीटें हैं। अन्य कोर्सों में पढ़ाई कर चुके विद्यार्थी भी इन कोर्सों में प्रवेश ले सकते हैं।