फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   11 crore will quench the thirst of 12 thousand population

11 करोड़ से बुझेगी 12 हजार आबादी की प्यास

Fri, 11 Mar 2022 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
11 crore will quench the thirst of 12 thousand population
सलूणी (चंबा)। ग्यारह करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना से विकास खंड सलूणी की छह पंचायतों की 12 हजार आबादी की प्यास बुझेगी। इसके लिए सरकार ने पेयजल योजना को स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। जलशक्ति विभाग ने इसके टेंडर करवाकर काम भी शुरू करवा दिया है। चौहड़ा बांध से पानी लिफ्ट करके ग्राम पंचायत बरंगाल, भलेई, वांगल, औरा सिमनी और कंगेड़ में पहुंचाया जाएगा। इन पंचायतों में अक्सर पानी की किल्लत रहती है। इसकी वजह से लोगों को गर्मियों के मौसम में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। पेयजल योजना का कार्य शुरू होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जलशक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर और जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

पेयजल योजना के तहत चार लाख 72 हजार लीटर क्षमता वाले दो पेयजल भंडारण टैंक बनाए जाएंगे। इसके अलावा तीन लाख 45 हजार, चार लाख 71 हजार और चार लाख 75 हजार लीटर की क्षमता वाले पेयजल भंडारण टैंक बनाए जाएंगे। वहीं, एक लाख 45 हजार लीटर की क्षमता वाला पेयजल भंडारण टैंक घटगला गांव में बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ 55 छोटे भंडारण टैंक बनाए जाएंगे। पंचायत समिति अध्यक्ष कंगना सेठी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, कंगेड़ पंचायत प्रधान विजय कुमार ठाकुर, सिमनी प्रधान मनोह लाल और ओहरा प्रधान हंसराज ने बताया कि पेयजल योजना से हजारों लोगों की प्यास बुझेगी। उन्होंने शीघ्र इसका निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत पुरी ने बताया कि पेयजल योजना का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया गया है। एक वर्ष के भीतर इसका कार्य पूर्ण करने के लिए ठेकेदार को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed