फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   103 people got service in private sector

103 युवाओं को निजी सेक्टर में मिली नौकरी

Sat, 04 Sep 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
103 people got service in private sector
रोजगार कार्यालय चंबा में साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय में शनिवार को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। कैंपस इंटरव्यू के लिए सीकिंग सक्सेस कंस्लटिंग कंपनी की ओर कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव और सेल एक्सक्यूटिव के 400 पदों और इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रीशियन, फीटर और टर्नर के 450 पदों को भरने के लिए के लिए साक्षात्कार लिए गए। कैंपस इंटरव्यू के लिए करीब 250 युवा पहुंचे।
विज्ञापन

काउंसलिंग विशेषज्ञ तनु भाटिया ने साक्षात्कार के लिए पहुंचे युवाओं की काउंसलिंग की और उन्हें साक्षात्कार से जुड़े अहम पहलुओं के बारे में अवगत करवाया। सिक्योरिटी गार्ड के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मापदंडों की जांच-परख की गई। कैंपस इंटरव्यू के अंतिम परिणामों के अनुसार 103 युवाओं को निजी सेक्टर में नौकरी प्रदान की गई।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि चंबा में कोरोना की दूसरी लहर के बाद कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। यह आयोजन काफी सफल रहा। उन्होंने कहा कि निजी सेक्टर में युवाओं को नौकरी प्रदान करने के लिए आगामी दिनों में भी इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed