फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दो दिन में बहाल करें बर्फबारी से ठप व्यवस्थाएं

दो दिन में बहाल करें बर्फबारी से ठप व्यवस्थाएं

Tue, 12 Feb 2019 10:10 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
दो दिन में बहाल करें बर्फबारी से ठप व्यवस्थाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह में बर्फबारी के बाद अस्त-व्यस्त हुए जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम चुराह हेम चंद वर्मा ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में गुल हुई बिजली आपूर्ति को बहाल करने, सड़कों को खोलने और पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए सात टीमों का गठन किया गया। ये टीमें बर्फबारी में जनजीवन को पटरी में लाने के लिए कार्य करेंगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने टीमों और विभागीय अधिकारियों को दो दिनों में व्यवस्था बेहतर करने के लिए आदेश दिए। उन्होंने कहा कि उपमंडल में बिजली गुल है। इसलिए जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के लिए बिजली बोर्ड प्रयास करे। सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को भी जरूरी आदेश दिए हैं। इसके अलावा बैठक में करीब बीस अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर एसडीएम तल्ख दिखे। उन्होंने इन बीस अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही। कारण बताओ नोटिस के जरिए अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतुष्टि भरा न होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द व्यवस्था बहाल करने के आदेश दिए। गौरतलब है कि चुराह में भारी हिमपात हुआ है। इस कारण यहां बिजली आपूर्ति और सड़कें पांच दिन बाद भी ठप हैं। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

टेपा व देवीकोठी के लिए भेजी टीम
क्षेत्र की दुर्गम पंचायतें टेपा व देवीकोठी के लिए प्रशासन ने एक टीम भेजी है। प्रशासन द्वारा उक्त मार्गों को जल्द खोलने की बात कही गई है। ताकि इन पंचायतों में राशन की आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed