{"_id":"5c112793bdec2241716759d0","slug":"101544628115-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बस स्टैंड में अब 20 मिनट पहले काउंटर पर लगेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बस स्टैंड में अब 20 मिनट पहले काउंटर पर लगेंगी बसें
Updated Wed, 12 Dec 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। नए बस स्टैंड चंबा में सरकारी और निजी बस चालकों को अपनी बसों को प्रस्थान समय से बीस मिनट पहले खड़ा करना होगा। बस स्टैंड चंबा में लगने वाले जाम की समस्या और यात्रियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए आरएम चंबा ने यह आदेश जारी किए हैं। बहरहाल, एचआरटीसी प्रबंधन ने निगम और निजी बस ऑपरेटरों को इस बारे में सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों की अवहेलना करने वाले निगम के चालकों और निजी बस ऑपरेटरों को 500 रुपये जुर्माना चुकाना पड़ेगा। इसके साथ ही उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। निगम के इन निर्देशों के बाद समय संबंधी उत्पन्न होने वाले निजी और निगम के चालकों-परिचालकों में विवाद भी खत्म होंगे। गौरतलब हो कि बस स्टैंड चंबा में करीब 235 सरकारी और निजी बसों की आवाजाही रहती है।
ऐसे में एचआरटीसी प्रबंधन को निर्देशों की अवहेलना होने की शिकायतें भी पहुंच रही है। शिकायतों से पता चला कि निर्देश के बाद भी नए बस स्टैंड में आने वाली बसें पीपल के पेड़ से घूम कर सवारियां नहीं उतारती हैं। इतना ही नहीं, कुछ निजी बसें और बसें प्रस्थान समय से एक-दो घंटे पहले ही काउंटर के सामने पीपल के पेड़ के साथ लग जाती है। इस कारण अक्सर बस स्टैंड में जाम की समस्या बनी रहती है। इसका खामियाजा यात्रियों को ही उठाना पड़ रहा है। यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एचआरटीसी प्रबंधन ने निगम और निजी ऑपरेटरों के लिए नए फरमान जारी किए हैं।
विज्ञापन
नए फरमानों के अनुसार अब बीस मिनट पहले ही काउंटर पर खड़ी कर सकेंगे। निर्देशों की अवहेलना करने वाले निगम के चालकों और निजी ऑपरेटरों को 500 रुपये जुर्माना जड़ा जाएगा। आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि न्यू बस स्टैंड चंबा में स्थित काउंटरों में एचआरटीसी और निजी बसों के चालक मात्र बीस मिनट पहले ही खड़ा कर सकेंगे। इतना ही नहीं, बस स्टैंड में आने वाली बसें पीपल पेड़ से घूम कर ही सवारियों को उतारेंगी। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वाले निगम के चालकों और निजी ऑपरेटरों को 500 रुपये लगाया जाएगा। इसके साथ ही उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन