{"_id":"5bfeb36cbdec2241a533b22b","slug":"101543418732-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल खज्जियार में आज तक नहीं खुल पाई बैंक शाखा और एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल खज्जियार में आज तक नहीं खुल पाई बैंक शाखा और एटीएम
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार को भले ही मिनी स्विट्जरलैंड का दर्जा मिला हो। मगर यहां सुविधाओं के नाम पर सैलानियों समेत स्थानीय लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई है। इसकी वजह यह है कि पर्यटन स्थल में आज तक कोई बैंक शाखा नहीं खुल पाई है। इसके साथ ही एटीएम तक की सुविधा नहीं है। इससे लोगों समेत पर्यटकों को पैसे की जरूरत पड़ने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर पर्यटकों को एटीएम से पैसे निकालने हो तो उन्हें चंबा और डलहौजी जाना पड़ता है।
ऐसा नहीं है कि ग्रामीण बैंक शाखा और एटीएम खोलने की मांग नहीं करते। ग्राम पंचायत खज्जियार, कोहलड़ी, रठियार, सिंगी और औड़ा के लोग कई बार सरकार और प्रशासन से मांग कर चुके हैं कि खज्जियार में बैंक की शाखा और एटीएम खोला जाए। मगर अभी तक इस दिशा में सरकार और जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। इसकी वजह से लोगों में भारी रोष है। उपरोक्त पंचायतों के लोगों को बैंक में पैसों का लेनदेन करने के लिए डलहौजी और चंबा जाना पड़ता है। यह दोनों स्टेशन खज्जियार से काफी दूर हैं। इस वजह से लोगों का पूरा दिन आवाजाही में ही निकल जाता है। इसको देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने खज्जियार में जल्द बैंक शाखा और एटीएम खोलने की मांग की है।
विज्ञापन