फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खैरी में दवाई की दुकानों से भरे चार दवाओं के सैंपल

खैरी में दवाई की दुकानों से भरे चार दवाओं के सैंपल

Wed, 31 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खैरी में दवाई की दुकानों से भरे चार दवाओं के सैंपल
drugs
br>अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने खैरी में दवाइयों की दुकानों से सैंपल भरें हैं। इस दौरान विभाग ने एक दर्जन दुकानों का रिकार्ड भी खंगाला। इसमें कई प्रकार की खामियां पाई गई है। विभाग ने सभी दवाई विक्रेताओं को इसमें उचित सुधार करने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने डलहौजी विस क्षेत्र के अधीन आने वाले परिक्षेत्र बगढ़ार, खैरी, मेल और परिहार में छापेमारी की। इस दौरान दवा निरीक्षक ने दवाई की दुकानों से चार दवाओं के सैंपल भी भरे। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट भेजा जाएगा। यहां पर दवाओं की की गुणवत्ता जांची जाएगी। अगर लैब में सैंपल फेल हुआ तो संबंधित विक्रेता और निर्माता कंपनी को विभाग की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। दवा निरीक्षक ने उपरोक्त स्थानों में जाकर एक दर्जन दवाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी दुकानों में बिकने वाली दवाइयों का रिकॉर्ड चेक किया गया। कुछ दुकानों में रिकॉर्ड में खामियां पाई गई। इसे दुरुस्त करने को लेकर दुकानदारों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के लिए केमिस्टों को तय समय दिया गया है। इस समयावधि में केमिस्टों को अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करना होगा। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। दवा निरीक्षक के पास उपरोक्त क्षेत्रों में घटिया दवाइयां दी जाने की शिकायतें मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों के ऊपर कार्रवाई करते हुए दवा निरीक्षक ने उपरोक्त स्थानों में जाकर दवाई की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दवा निरीक्षक नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उपरोक्त स्थानों में जाकर दवाई की दुकानों की चेकिंग की गई है। इस दौरान चार दवाओं के सैंपल भी भरे गए। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed