{"_id":"5bc1ffa4bdec22429120409c","slug":"101539440548-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1600 जेबीटी शिक्षकों को नहीं मिला 4-9-14 का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 जेबीटी शिक्षकों को नहीं मिला 4-9-14 का लाभ
Updated Sat, 13 Oct 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। वर्ष 2009 में नियमित आधार पर नियुक्त हुए करीब 1600 जेबीटी शिक्षकों को 4-9-14 का लाभ नहीं मिल पाया है। यह लाभ शिक्षकों को मार्च 2018 में मिलना था। मगर शिक्षा विभाग की लापरवाही से शिक्षक आज भी इस लाभ से वंचित है। इंक्रीमेंट के लगने से शिक्षकों के बेसिक पे में भी बढ़ोतरी होनी थी। इसके तहत बेसिक पे 4200 की जगह 4400 होनी थी। मगर इंक्रीमेंट न लगने की वजह से उनकी बेसिक पे में इजाफा नहीं हो पाया है। शिक्षकों ने इस मामले को शिक्षा उपनिदेशक और प्राथमिक शिक्षा संघ के समक्ष भी रखा। मगर आज तक इस संबंध में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। इसको लेकर शिक्षकों में भारी रोष है।
ऐसा नहीं है कि प्रदेश में यह इंक्रीमेंट किसी भी शिक्षक को नहीं मिला है। चंबा जिला के कियाणी ब्लॉक, शिमला और कुल्लू जिला के कुछेक ब्लॉकों के 100 जेबीटी शिक्षकों को इसका लाभ मिला है। जबकि बाकी शेष प्रदेश के 1600 शिक्षकों को इसका लाभ नहीं दिया गया है। चंबा जिले में 180 नियमित जेबीटी भी सरकार की इस लापरवाही से खासे नाराज हैं।
विज्ञापन
शिक्षक राकेश कुमार, सत्यपाल सिंह, आशीष चौणा, सुनील जरयाल, अजय शर्मा, रविकांत और कमल कुमार ने बताया कि मार्च 2018 में उन्हें यह इंक्रीमेंट लगना था। जो छह माह बीतने के बाद भी नहीं लग पाया। इसकी वजह से शिक्षकों में भारी रोष है। इंक्रीमेंट न लगने की वजह से शिक्षकों को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने शिक्षा मंत्री और प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रदेश के 1600 जेबीटी शिक्षकों को 4-9-14 का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन