{"_id":"5b897c9642c79210bb58b61c","slug":"101535736982-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सितंबर को चलेगी चंबा-भाला मार्ग पर अतिरिक्त बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सितंबर को चलेगी चंबा-भाला मार्ग पर अतिरिक्त बस
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-भाला मार्ग पर पांच सितंबर से चलेगी अतिरिक्त बस
ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल को आरएम ने दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूूरो
चंबा। ग्राम पंचायत सराहन और गुवाड़ के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल आरएम चंबा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि चंबा-भाला मार्ग पर अतिरिक्त बस चलाई जाए। चंबा-भाला रूट पर एक ही बस जाती है, जिसमें रोजाना सवारियों की संख्या सौ से ज्यादा हो जाती है। ओवरलोडिंग की वजह से किसी भी समय बड़ा हादसा होने का अंदेशा लगा रहता है। कुछ महीने पहले भी बड़ा हादसा होते होते बचा है। शनिवार को भी बस अचानक पीछे हट गई थी। ऐसे में सवारियों ने चलती गाड़ी से नीचे उतर कर टायर के नीचे पत्थर लगाए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
उप-प्रधान सराहन सुरेश ठाकुर, मनोज कुमार ,पवन कुमार, केवल, भिंद्र, नील सिंह, रिंकू, भोलू, सचिन, सोनू और रोहित ने बताया कि ऐसे हालात को देखकर लोगों में भी विभाग के प्रति काफी रोष दिखाई दे रहा है। ऐसे में गुस्साए लोग शुक्रवार को आरएम चंबा से मिले और कहा इस बार हमें आश्वासन नहीं बस चाहिए। आरएम चंबा ने लोगों को आश्वासन दिया कि पांच सितंबर से भाला के लिए शाम चार बजे बस सेवा शुरू हो जाएगी। नया रूट परमिट भी आ चुका है। पांच सितंबर से निरंतर इस रूट पर बस चलाई जाएगी।