{"_id":"5b48cfce4f1c1b40748b45ea","slug":"101531498446-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम कानून लागू न करने पर वर्कर यूनियन सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम कानून लागू न करने पर वर्कर यूनियन सड़कों पर
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। होली-बजोली पावर परियोजना द्वारा श्रम कानून लागू न करने पर वर्कर यूनियन (इंटक) ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के अध्यक्ष राम ठाकुर व सचिव राजमल ने बताया कि जब तक कंपनी प्रबंधन यूनियन की मांगों को पूरा नहीं करते हैं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन के खिलाफ भरमौर चौक से लेकर उपायुक्त कार्यालय चंबा तक रोष रैली निकाली। साथ ही कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जिलाधीश चंबा के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी।
यूनियन अध्यक्ष राम ठाकुर, सचिव राजमल ने बताया कि बीते दिनों यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था और 72 घंटों में मांगें पूरी करने का आग्रह किया था। कंपनी ने इस अवधि के भीतर यूनियन की मांगों को पूरा नहीं किया है। जिस कारण यूनियन ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यूनियन वर्करों को एक समान काम, समान वेतन, एचआरए बेसिक का 15 प्रतिशत, परियोजना संबंधित सारे अलाउंस, एरियर दिए जाएं, साल में दो बार वर्दी, ईपीएफ की रिपोर्ट, हर तीन साल बाद वर्कर का ट्रेड बदलने की मांगों को लेकर आंदोलन किया। इससे पहले भी इन मांगों को कंपनी प्रबंधन के समक्ष उठाया जा चुका है लेकिन अभी तक इन मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इसके चलते वर्करों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा र्है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन को चेताया है कि 15 दिनों के भीतर अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की तो कार्य बंद कर दिया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी परियोजना प्रबंधन की होगी।