फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कंपनी प्रबंधन परियोजना में स्थानीय लोगों को करवाए रोजगार मुहैया

कंपनी प्रबंधन परियोजना में स्थानीय लोगों को करवाए रोजगार मुहैया

Thu, 12 Jul 2018 09:57 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
कंपनी प्रबंधन परियोजना में स्थानीय लोगों को करवाए रोजगार मुहैया
तीसा/चांजू/चंबा। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने चांजू क्षेत्र का दौरा करते हुए परियोजना प्रभावित ग्रामीणों और परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं को परियोजना प्रबंधकों के समक्ष रखा गया। जिस पर विस उपाध्यक्ष हंसराज ने परियोजना प्रबंधकों को आदेश देते हुए कहा कि सबसे पहले परियोजना में क्षेत्र के लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाए। कंपनी प्रबंधन द्वारा तर्क दिया गया कि उनके द्वारा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया करवा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि परियोजना में लगे लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान कंपनी द्वारा रखा जाएगा। यदि कोई कार्य करते हुए घायल होता है तो उसे कंप द्वारा चिकित्सा सुविधा के साथ वेतन भी दिया जाएगा। परियोजना प्रबंधकों को आदेश देते हुए विस उपाध्यक्ष ने कहा कि परियोजना क्षेत्र में दस दिनों के भीतर रोगी वाहन होना चाहिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि परियोजना में उन्हीं ठेकेदारों को कार्य दिया जाए जो गुणवत्ता का ध्यान रखें और प्राथमिकता के आधार पर ठेकेदारों को कार्य समान अनुपात में दिया जाए। परियोजना प्रबंधकों ने बताया कि इस क्षेत्र के दो घायल व्यक्तियों को पुन: रोजगार के साथ उचित मुआवजा भी दिया जाएगा। परियोजना प्रबंधकों को विस उपाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चांजू परियोजना का कार्य साइट प्लान के मुताबिक करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने कहा कि अगले सप्ताह चंबा से चांजू के लिए बस सेवा आरंभ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्ष्ेात्र में चल रहे शिक्षण संस्थान कुणगा को अपडेट किया जाएगा। इसी तरह भटियूण, खाडियारू को भी चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड किया जाएगा। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी तीसा हेम चंद शर्मा, मुख्य अरण्यपाल चंबा ओपी सोलंकी, लोनिवि अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी, आईपीएच अधिशासी अभियंता हेमंत पुरी, आरएम चंबा सुभाष कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत चांजू टेकी देवी व अन्य ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed