फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांच घंटे यातायात के लिए बंद रहा चंबा-भजराडू मार्ग

पांच घंटे यातायात के लिए बंद रहा चंबा-भजराडू मार्ग

Mon, 09 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पांच घंटे यातायात के लिए बंद रहा चंबा-भजराडू मार्ग
भूस्खलन से पांच घंटे बाधित रहा चंबा-भजराडू़ मार्ग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चंबा-भंजराडू मार्ग सोमवार को पांच घंटे यातायात के लिए अवरुद्घ रहा। इसकी वजह सुबह चार बजे मधुवाड़ के पास भारी भूस्खलन रहा। यहां भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि कोई भी वाहन भूस्खलन की चपेट में नहीं आया। इससे जानमाल का नुकसान हो सकता था। वहीं मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग रहीं। सुबह नौ बजे लोनिवि ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। सुबह के समय चंबा से तीसा और तीसा से चंबा की तरफ आने वाली बसें भी समय पर पर अपने गंतव्य को रवाना नहीं हो पाई। इसके अलावा भंजराडूू-सनवाल मार्ग भी पांच घंटे तक यातायात के लिए बंद रहा। रविवार रात को चुराह में भारी बारिश हुई। इसके चलते उपरोक्त मार्ग पर भूस्खलन हुआ। इसकी वजह से मार्ग वाहनों के लिए अवरुद्घ हो गए। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि भूस्खलन होने से उपरोक्त मार्ग बंद हुए थे। इन्हें सुबह नौ बजे बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed