फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पुखरी के नाम रहा मई-डे एनबीसीआई क्रिकेट कप

पुखरी के नाम रहा मई-डे एनबीसीआई क्रिकेट कप

Sat, 05 May 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुखरी के नाम रहा मई-डे एनबीसीआई क्रिकेट कप
क्रिकेट - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुरंगानी (चंबा)। बरोटी में चल रहे मई-डे एनबीसीआइ क्रिकेट कप के तहत शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल के खेले गए। पहला सेमीफाइनल पुखरी और सुरंगानी के बीच खेला गया। इसमें सुरंगानी टीम से टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसमें पुखरी की टीम ने 109 रन का लक्ष्य रखा। मगर सुरंगानी की टीम 109 रन का पीछा करते 97 रन पर ऑलआउट हो गई।

दूसरा सेमीफाइनल मंगला और तडगां के बीच खेला गया। मंगला टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 15 ओवर में 135 रन बनाए। जबकि तड़गां की टीम 135 रन का लक्ष्य का पीछा करते 120 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें अंकित ने 54 रन बनाए। जबकि सन्नी ने 26 रनों की पारी खेली। वहीं फाइनल मैच पुखरी और मंगला टीम के बीच खेला गया। मंगला टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन


टीम 12 ओवर में 37 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 37 रन का लक्ष्य पूरा करने मैदान मे उतरी पुखरी टीम ने चार ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य पूरा कर लिया। इसमें मैन ऑफ द मैच और सीरीज हरी को चुना गया। मैच में हरी ने 23 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं बेस्ट कीपर का अवार्ड सन्नी को मिला। विजेता पुखरी की टीम को 11000 रुपये और व ट्रॉफी, किट, स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उपविजेता मंगला टीम को 7100 रुपये, ट्रॉफी, किट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने खिलाड़ियों को 11000 रूपये दिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed