फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भुझैरा गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली

भुझैरा गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली

Sat, 24 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
भुझैरा गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली
electricity - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत जडेरा के भुझैरा गांव में आजादी के 71 वर्षों के बाद भी घरों में बिजली नहीं पहुंची है। इस वजह से आज भी लोगों को शाम ढलते ही दीये की रोशनी में गुजारा करना पड़ता है। बावजूद इसके किसी भी सरकार ने इस घरों को रोशन करने का बिड़ा नहीं उठाया है। समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता से मिला।

इसमें ग्रामीणों ने गांव के परिवारों को बिजली मुहैया करवाने की मांग रखी। समाज सेवक पंकज गौतम, मोहम्मद दीन, रफी मुस्तफा, रूस्तम और शमाउन ने बताया कि बिजली सप्लाई गांव तक पहुंचाने का प्रस्ताव ग्राम सभा में डाला गया।
विज्ञापन


मगर अभी तक उन प्रस्तावों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि रात होते ही उनके घरों में अंधेरा पसर जाता है। जबकि आसपास के गांव में बिजली की रोशनी होती है। मगर उन्हें घरों में रोशनी करने के लिए दीया जलाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से गृहणियों को कामकाज निपटाने में समस्या आती है तो वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। उन्होंने अधिशाषी अभियंता से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके घरों में जल्द से जल्द बिजली सप्लाई दी जाए। अधिशाषी अभियंता योगेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके घरों में जल्द ही बिजली सप्लाई पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed