फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नाले मिला सरकारी कर्मचारी का शव, सनसनी

नाले मिला सरकारी कर्मचारी का शव, सनसनी

Thu, 28 Dec 2017 10:44 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
नाले मिला सरकारी कर्मचारी का शव, सनसनी
deadbody
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। बागवानी विभाग गरोला में सरकारी कर्मचारी का शव चार दिनों के बाद गरोला नाले से मिला है। वह चार दिनों से लापता चल रहा था। मृतक की पहचान किशन चंद पुत्र भगत राम निवासी गांव पियुला डाकघर मैहला के रूप में हुई है। किशन गरोला में उद्यान विभाग में बेलदार के पद पर तैनात था। सोमवार को वह रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया था। उसके परिजन फोन पर उसके साथ संपर्क कर रहे थे। मगर संपर्क नहीं हो रहा था। इसके चलते परिजन उसके कार्यालय पहुंच गए। यहां पर उन्हें पता चला कि वह चार दिनों से ड्यूटी पर नहीं आया है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाना भरमौर में दर्ज करवाई। शुक्रवार को कार्यालय के साथ लगते नाले में उसका शव बरामद हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू की। अभी तक की छानबीन में कयास लगाई जा रही है कि हादसा पांव फिसलने से हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए हैं। भरमौर थाने के एएसआई रमेश कुुमार ने बताया कि गरोला के नाले में उद्यान विभाग के बेलदार का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed