{"_id":"6ac7ccd80a35a464d305ffb9","slug":"10-young-women-from-holi-are-learning-the-art-of-weaving-chamba-shawls-chamba-news-c-88-1-cmb1002-199259-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा शॉल बुनने का हुनर सीख रहीं होली की 10 युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा शॉल बुनने का हुनर सीख रहीं होली की 10 युवतियां
Thu, 08 Oct 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
होली में खड्डी पर चंबा शॉल बनाती युवतियाँ : संवाद
चंबा। होली में हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट विभाग की ओर से 10 युवतियों को चंबा की पारंपरिक शॉल तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है।
इस दौरान युवतियों को शॉल बनाने की बारीकियों के साथ पारंपरिक हस्तशिल्प की तकनीक सिखाई जा रही है। प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहन के तौर पर हर माह 2400 रुपये मेहनताना भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवतियों को चंबा की पारंपरिक कला से जोड़ने के साथ उन्हें हुनरमंद बनाना और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। इससे स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है। हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन चंबा के शीतल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवतियों को चंबा की पारंपरिक कला और शिल्प से जोड़ा जा रहा है। संवाद