{"_id":"67757c2891b33df01805b08b","slug":"10-km-race-is-being-run-for-headache-medicine-also-chamba-news-c-88-1-ssml1006-140917-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिर दर्द की दवा के लिए भी 10 किमी की लग रही दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिर दर्द की दवा के लिए भी 10 किमी की लग रही दौड़
Wed, 01 Jan 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की पुखरी पंचायत के लोगों को हल्के सिर दर्द की दवा लेने के लिए भी 10 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। 10 किमी के दायरे में उनके लिए कोई भी स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध नहीं है। इसके चलते लोगों को अपनी छोटी से छोटी बीमारी का इलाज करवाने के लिए 10 किमी दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंडला जाना पड़ता है। ऐसे में पुखरी पंचायत के लोग यही मांग कर रहे हैं कि उनकी पंचायत में शीघ्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। ताकि लोगों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।
पुखरी पंचायत प्रधान खेम राज, ग्रामीण रवि कुमार, रत्न चंद, भगत राम, केसो राम, व्यास देव, टेक चंद, करतार सिंह, कुलदीप और मनोज कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत की आबादी 2000 है। ऐसे में रोजाना कोई न कोई व्यक्ति बीमार भी होता रहता है, जो कि इलाज के लिए सुंडला जाते हैं। यदि पुखरी में पीएचसी खुलता है तो साथ लगती खरोटी पंचायत के कुछ गांवों को भी फायदा होगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए यहां पीएचसी खोला जाए।
इनसेट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि यदि उनके पास पंचायत का प्रस्ताव आता है तो उसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।