फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News Teacher accused in girl kidnapping case will undergo polygraph test in Shimla

Chamba News: युवती के अपहरण मामले में आरोपी शिक्षक का शिमला में होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, जानें

Wed, 29 Oct 2025 08:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 29 Oct 2025 08:08 PM IST
सार

जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के एक गांव की युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक का शिमला में पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। लिहाजा पॉलीग्राफ टेस्ट के जरिये उससे सच उगलवाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Chamba News Teacher accused in girl kidnapping case will undergo polygraph test in Shimla
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

सलूणी उपमंडल के एक गांव की युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक का शिमला में पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। पुलिस रिमांड पूरी होने पर आरोपी शिक्षक को लेकर शिमला रवाना हो गई है। युवती से परिचय होने से शिक्षक अब तक मुकर रहा है, लिहाजा पॉलीग्राफ टेस्ट के जरिये उससे सच उगलवाया जाएगा। पढ़ाई के सिलसिले में युवती सलूणी से चंबा आई थी और बालू में क्वार्टर लेकर रह रही थी।

विज्ञापन


28 सितंबर से युवती का मोबाइल बंद होने पर परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस मेंं युवती के लापता होने की शिकायत दी। साथ ही शिक्षक पर उसकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तफ्तीश के बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। 24 घंटे सलाखों के पीछे रहने के चलते शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक को निलंबित कर दिया है। इसके बाद न्यायालय से शिक्षक को पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया था। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि रिमांड खत्म हो चुका है। अब शिमला में पॉलीग्राफ टेस्ट में जो भी सामने आता है, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Chamba: युवती के अपहरण मामले में गिरफ्तार शिक्षक निलंबित, शिक्षा निदेशालय ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed