फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News Sub postmaster of Bhalei post office dismissed case handed over to CBI

Chamba News: भलेई डाकघर का सब पोस्टमास्टर बर्खास्त, सीबीआई को सौंपा मामला, लाखों रुपये हड़पने का आरोप

Wed, 23 Oct 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा रिंपी ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
रिंपी ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Oct 2024 04:00 AM IST
सार

डाक विभाग ने भलेई के सब पोस्टमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। सब पोस्टमास्टर को विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। वहीं, मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Chamba News Sub postmaster of Bhalei post office dismissed case handed over to CBI
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

डाकघर मसरूंड, बाट, दरेकड़ी के बाद अब भलेई के सब पोस्टमास्टर को भी बर्खास्त कर दिया गया है। डाक विभाग ने घोटाला करने पर सब पोस्टमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। हालांकि, गबन की गई राशि का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। कितने पैसों का घोटाला किया है, इसकी अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिली है। सीबीआई को यह मामला सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि भलेई में तैनात सब पोस्टमास्टर ने सरकारी सहित ग्राहकों के लाखों रुपये हड़पे हैं।

विज्ञापन


बीते माह लोगों ने डाक विभाग चंबा के अधीक्षक से उनके पैसे खातों में न आने की शिकायत की थी। विभाग ने लोगों की शिकायत के आधार पर जब इसकी जांच की तो सब पोस्टमास्टर पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद विभाग ने अपने स्तर पर उसे सस्पेंड कर दिया, साथ ही आगामी जांच शुरू की। अब डाक विभाग ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए सब पोस्टमास्टर को नौकरी से निकाल दिया है। सब पोस्टमास्टर की ओर से गबन की राशि का आंकड़ा एकत्रित नहीं हो पाया है। सीबीआई की टीम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


डाक विभाग चंबा के सहायक डाक अधीक्षक बलजीत सिंह का कहना है कि शाखा डाकघर भलेई में गबन के आरोपी सब पोस्टमास्टर को नौकरी से निकाल दिया है। गबन की राशि का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। सीबीआई टीम अब इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed