{"_id":"68065377669173ad160c891a","slug":"bolero-camper-fell-into-a-ditch-in-himachal-pradesh-one-woman-died-24-people-injured-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक महिला की मौत, 24 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक महिला की मौत, 24 लोग घायल
Mon, 21 Apr 2025 08:04 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 21 Apr 2025 08:04 PM IST
सार
Dodra Kwar Accident: हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो कैंपर गाड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में सोमवार सुबह एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए हैं। गाड़ी ओवरलोड थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत दी गई है। जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब दस बजे हुआ। बोलेरो कैंपर एचपी 10ए 6385 डोडरा से क्वार की ओर जा रही थी। इसी बीच गोसांगो के पास खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
Trending Videos
गाड़ी में कुल 25 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य किया गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासु पहुंचाया गया है। हादसे में 17 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इनका उपचार क्वार अस्पताल में चल रहा है।
ये भी पढ़ें- Himachal News: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को कांग्रेस ने राजनीतिक हाशिए पर धकेला
ये भी पढ़ें- Himachal News: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को कांग्रेस ने राजनीतिक हाशिए पर धकेला
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक महिला की पहचान डोडरा की 35 वर्षीय शाना देवी पत्नी कमाल चंद के रूप में हुई है। प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत और गंभीर रूप से घायलों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दे दी है। नायब तहसीलदार क्वार प्रताप ने बताया कि मृतक के परिजनों व घायलों को फौरी राहत दे दी गई है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि गाड़ी ओवर लोडिड थी। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
घायलों के नाम
घायलों की पहचान तारा चंद पुत्र सजनू, यशपाल पुत्र चैन दास, सुषमा देवी पत्नी मंगत राम, अमन पुत्र सूरत मल, सुरमा देवी पत्नी राज देव, गुलाब सिंह पुत्र भोला राम, अरनव पुत्र राजदेव, हेमलता पत्नी विक्की, रीता पत्नी नील चंद, वाना देवी पत्नी मंगलु राम, ममता पत्नी संजु, जसपति पत्नी कृपा राम, भगत चंद पुत्र गोविंद राम, सजन देवी पत्नी जिया लाल, कल्पना पत्नी गंगा श्याम, निता देवी पत्नी संत राम, रोजी सिंह पुत्र झुणु राम, कुमारी काम्या पुत्री विक्की, देव राज पुत्र माया राम, राजमणी पत्नी बाबु राम, राज राम पुत्र नरमी राम, राजेश पुत्र राम रतन, विकास पुत्र बाबु राम, नवीन कुमार पुत्र दलीप सिंह के रूप में हुई है। सभी घायल डोडरा के रहने वाले हैं। सात घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।