फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bolero camper fall into gorge at kinnaur, 13 killed.

किन्नौर: बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, दुल्हन के भाई समेत 13 की मौत

Sat, 21 May 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किन्नौर
ब्यूरो/अमर उजाला, किन्नौर Updated Sat, 21 May 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
bolero camper fall into gorge at kinnaur, 13 killed.
शादी समारोह से लौट रही बोलेरो कैंपर गाड़ी के खाई में गिरने से 13 युवकों की मौत हो गई है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के किन्‍नौर में बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 13 युवकों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार किन्नौर जिले के चौरा-बड़ा कंबा संपर्क मार्ग में बोलेरो कैंपर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे 13 युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


यह बोलेरो कैंपर भावा घाटी के बेई से बड़ा कंबा की और वापिस आ रही थी। हादसा शुक्रवार रात करीब दस बजे हुआ। जानकारी के अनुसार सभी युवक गाड़ी नंबर एचपी 26 ए 1197 में बेई गांव से शादी समारोह में शिरकत करने के बाद वापस अपने घर बड़ा कंबा लौट रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन छोटा कंबा के समीप पंहुचते ही चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में कुल 14 युवक सवार थे जिसमें से 12 युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक की मौत रामपुर अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 ने मौके पर तोड़ा दम, एक ने छलांग लगाकर बचाई जान

bolero camper fall into gorge at kinnaur, 13 killed.
पुलिस जांच में जुट गई है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना भावानगर से पुलिस बल राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पंहुचा और रात को ही कुछ शवों को खाई से बाहर निकाला।

ज्यूरी से आईटीबीपी के जवान भी रात को ही घटनास्थल पर पंहुच गए थे। एसडीएम भावानगर सुरेंद्र मोहन स्वयं घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्यों की कमान संभाले हुए थे। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में एक दुल्हन का भाई भी बताया जा रहा है। एक युवक ने छलांग लगाकर जान बचाई

पुलिस ने धारा 304, 279(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम भावानगर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि सभी मृतकों को दस-दस हजार रूपए की फौरी राहत दे दी गई है। घायल को पांच हजार दिए गए हैं।

हादसे की पुष्ठि करते हुए  एसएपी किन्नौर खुशाल शर्मा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। उधर, विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी जिला किन्नौर कांग्रेस उमेश नेगी और पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सूरत नेगी ने हादसे का शिकार हुए लोगों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

यहां देखें मृतकों की सूची

bolero camper fall into gorge at kinnaur, 13 killed.
मृतकों की सूची - फोटो : अमर उजाला

मृतकों में श्रवण कुमार (31) पुत्र राम चंद्र निवासी शोरंग, रविंद्र कुमार (32) पुत्र बहादुर सिंह निवासी शोरंग, संजीव कुमार (34) पुत्र हरमन सिंह  निवासी बड़ा कंबा, पवन कुमार आयु (18) पुत्र भोला नंद, बडाकंबा दीपक (24) पुत्र रमेश चंद, बडा कंबा श्रवण कुमार (28) पुत्र दिवान सिंह, बडा कंबा योगेश कुमार (18) पुत्र सोहन लाल, छोटा कंबा दुर्गा सिंह (24) पुत्र हमीर चंद, बडाकंबा राजेंद्र कुमार (23) पुत्र मोती लाल बडा कंबा वाहन चालक मुकेश कुमार (25) पुत्र केदार सिंह निवासी बड़ा कंबा, अरविंद  (16) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ख्यूंच कूट तहसील रामपुर और अभिषेक (18) पुत्र बुद्धि सिंह गांव घरशु शामिल हैं।

वहीं, हरि कृष्ण (25) पुत्र बिंद्र सिंह निवासी बडा कंबा की मृत्यु रामपुर अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई। घायल की पहचान उदय सिंह (24) पुत्र ईश्वर सिंह निवासी बड़ा कंबा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed