फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP national workshop meeting was held in Shimla on Thursday

Himachal BJP: बूथ स्तर के चुनाव की अवधि बढ़ी, अगले साल मिलेगा भाजपा को नया अध्यक्ष, बढ़ाए जा सकते हैं मंडल

Thu, 28 Nov 2024 10:12 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 10:12 PM IST
सार

हिमाचल भाजपा को अगले साल ही नया प्रदेशाध्यक्ष मिलेगा, क्योंकि इसके लिए बूथ कार्यकारिणियों के चयन के बाद मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के चुनाव का शेड्यूल भी तय होगा।

विज्ञापन
BJP national workshop meeting was held in Shimla on Thursday
शिमला में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने बूथ स्तर पर चुनाव की अवधि को एक महीने और बढ़ा दिया है। करीब 8000 बूथ समितियों के चुनाव के लिए और मोहलत दी गई है। अब भाजपा को अगले साल ही नया प्रदेशाध्यक्ष मिलेगा, क्योंकि इसके लिए बूथ कार्यकारिणियों के चयन के बाद मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के चुनाव का शेड्यूल भी तय होगा। ऐसे में नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए भाजपा का इंतजार कुछ महीने और बढ़ गया है।

विज्ञापन


वीरवार को शिमला में हुई राज्यस्तरीय कार्यशाला में फैसला लिया गया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की बूथ स्तर की कार्यकारिणियों का गठन दिसंबर महीने के अंत तक किया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत कई नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूरे दिसंबर महीने में बूथ स्तर की कार्यकारिणियों का गठन कर लिया जाएगा। उसके बाद ही मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के चुनाव भी अगले शेड्यूल के अनुसार होंगे। पहले बूथ स्तर पर कार्यकारिणियों के गठन के लिए 30 नवंबर तक का लक्ष्य तय किया गया था, मगर इसे पूरा नहीं किया जा सका तो अब दिसंबर के पूरे महीने यह चुनाव होंगे। इस कार्यशाला में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। सक्रिय सदस्यता अभियान को भी चार-पांच दिनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा नेताओं की ड्यूटियां भी तय की गईं।

विज्ञापन

हिमाचल में बढ़ाए जा सकते हैं भाजपा के मंडल
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भाजपा के मंडलों को बढ़ाया जा सकता है। इन संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रस्ताव आए हैं। प्रदेश भाजपा इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगेगी और अगर यह मंजूरी मिलती है तो ही इस दिशा में आगे बढ़ेगी। वीरवार को शिमला में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला की बैठक में इस संबंध में कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राय दी। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में भाजपा के मंडल 78 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed