फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP MP Kangana Ranaut said People taught a lesson to those who talked about dividing the country

Kangana Ranaut: भाजपा सांसद कंगना रनौत बोलीं- देश को तोड़ने की बात करने वालों को लोगों ने सबक सिखाया

Sun, 24 Nov 2024 06:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, मनाली/शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली/शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 24 Nov 2024 06:31 PM IST
सार

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि प्रचार के दौरान देखा कि हर बच्चा मोदी-मोदी का नारा लगा रहा है। भाजपा एक ब्रांड है और आज भारत के लोग इस ब्रांड पर विश्वास करते हैं।
 

विज्ञापन
BJP MP Kangana Ranaut said People taught a lesson to those who talked about dividing the country
कंगना रणौत। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि देश तोड़ने की बात करने वालों को लोगों ने करारा सबक सिखाया है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का जिक्र किया, जहां उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले एमवीए को करारी शिकस्त दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए अभिनेत्री-राजनेता ने कहा कि उनका मानना है कि उनका जन्म देश के उद्धार के लिए हुआ है और वे अजेय हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली रवाना होने से पहले भुंतर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए रनौत ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने विकास और स्थिर सरकार के लिए वोट दिया है। उन्होंने महायुति की चुनावी सफलता के लिए मोदी को बधाई दी और कहा कि भाजपा आलाकमान महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री का फैसला करेगा। मंडी की सांसद ने कहा प्रचार के दौरान देखा कि हर बच्चा मोदी-मोदी का नारा लगा रहा है। भाजपा एक ब्रांड है और आज भारत के लोग इस ब्रांड पर विश्वास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed