{"_id":"64eb4f24ea8e4998fe08b874","slug":"youth-together-beautified-rowda-sector-park-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-4688-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: युवाओं ने मिलकर संवारा रौड़ा सेक्टर पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: युवाओं ने मिलकर संवारा रौड़ा सेक्टर पार्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर में जिला पुस्तकालय के पास बने पार्क की हालत काफी समय से खराब थी। बिहार से संबंध रखने वाले दो युवक अविनाश और अजीत ने इस पार्क को व्यवस्थित कर दिया है।
इस पार्क में काफी समय में गंदगी फैली हुई थी। पार्क में झाड़ियां उगी हुई थी। अविनाश और अजीत ने रविवार को अन्य साथियों को भी इकट्ठा किया और पार्क में फैली गंदगी को साफ कर झाड़ियों को काटा। यह युवा सुबह 6:00 बजे से पार्क में सफाई करने लग गए और दोपहर तक पूरे पार्क को अच्छे से साफ कर दिया। इस दौरान इनके साथ विशाल और सुभाष भी मौजूद रहे। बता दें कि सुभाष राज्य स्तर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उनका राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। आज का युवा संवेदनशील और समाज के प्रति जागरूकता भी रखता है। यह भाव इन युवाओं ने सिद्ध कर दिया।