फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youth should cooperate in making the society drug free: Dharmani

समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें युवा : धर्माणी

Sat, 24 Feb 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth should cooperate in making the society drug free: Dharmani
-घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के तहत प्रशिक्षुओं को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। छात्र और प्रशिक्षु चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में अपना समर्थन देकर समाज को नशा मुक्ति बनाने में सहयोग करें। यह आह्वान संस्कार सोसाइटी घुमारवीं के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने प्रांजली आईटीआई पट्टा में छात्र-छात्राओं से घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा के अंतर्गत जागरूकता अभियान में किया।

महेंद्र धर्माणी ने प्रशिक्षुओं, आईटीआई के अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि चिट्टे का नशा हमारे घर-गांव आंगन-द्वार तक पहुंच गया है। हम सभी का नुकसान कर रहा है। इसके विरुद्ध हमें सतर्क और सावधान होने की आवश्यकता है। कहा कि आज प्रशासन व पुलिस के साथ-साथ छात्रों और युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपने आसपास घूमने वाले अनजान लोगों की जानकारी पुलिस व गांव के बड़े बुजुर्गों, पंचायत प्रतिनिधियों को देखकर अपनी सामाजिक जिम्मेवारी को निभाने का काम युवा करें। उन्होंने कहा कि आज बड़ी मात्रा में अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के अंतर्गत कुछ लोग आर्थिक लाभ के लिए चिट्टा बेचने का काम कर रहे हैं। उनसे सतर्क रहकर उनकी जानकारी प्रशासन तक पहुंचने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि पढ़ाई करते समय किसी भी प्रकार के दबाव में आकर नशे का प्रयोग न करें। माता-पिता और अपने अध्यापकों के साथ अपनी समस्याओं और रुचि को साझा करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने गांव में इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता पैदा करने में संस्कार सोसायटी का सहयोग करें। नशा या चिट्टा के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए जागरूकता अभियान में भागीदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed