फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youth saved Nilgai trapped in the swamp on the lake shore

Bilaspur News: झील किनारे दलदल में फंसी नीलगाय को युवाओं ने बचाया

Sun, 02 Mar 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Youth saved Nilgai trapped in the swamp on the lake shore
बिलासपुर के कुंगरहट्टी में झील किनारे दलदल से फंसी नील गाय को बाहर निकाल कर लाए युवा। संवाद
एक घंटे की मशक्कत के बाद दलदल से बाहर निकाला
विज्ञापन

- वन विभाग ने स्वास्थ्य जांच के बाद जंगल में छोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के साथ लगते कुंगरहट्टी में गोबिंद सागर झील के किनारे दलदल (सिल्ट) में फंसी नीलगाय को कड़ी मशक्कत के बाद नील गाय को दलदल से बाहर निकला।
जानकारी के अनुसार गोबिंद सागर झील में पानी पीने गई एक नीलगाय किनारे पर दलदल में फंस गई। रविवार सुबह नील गाय को दलदल में फंसा देख स्थानीय युवा एकत्रित हो गए। उन्होंने नीलगाय को बाहर निकालने के लिए काम शुरू किया। सूचना वन विभाग के भी दी गई। वन विभाग से कुड्डी वन बीट के प्रभारी सचिन ठाकुर मौके पर पहुंचे। सूचना पशुपालन विभाग को भी दी गई। उधर, युवाओं ने रस्सी डाल कर नीलगाय को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पशु चिकित्सक ने रेस्क्यू की गई नील गाय की स्वास्थ्य जांच की गई। पूरी तरह स्वास्थ्य पाए जाने पर नील गाय को कुंगरहट्टी के साथ लगते जंगल में छोड़ दिया गया। बल्ह बुल्हाना पंचायत के कुंगरहट्टी वार्ड सदस्य इंद्र पाल ने बताया कि स्थानीय युवाओं ने साहस का परिचय देते हुए नीलगाय की जान बचाई है। इस मौके पर पंचायत प्रधान रजनीश ठाकुर और अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed