{"_id":"66fab8e55a250709fc0db28f","slug":"youth-festival-will-be-held-in-bilaspur-college-from-14th-to-16th-october-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-124218-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में 14 से 16 अक्तूबर तक होगा यूथ फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में 14 से 16 अक्तूबर तक होगा यूथ फेस्टिवल
विज्ञापन
-प्रदेश के लगभग 150 महाविद्यालय से 1000 विद्यार्थी लेंगे भाग
-प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग सहित अन्य कराई जाएगी स्पर्धाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सत्र 2024-25 के लिए अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल का आयोजन 14 से 16 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसमें हिमाचल प्रदेश के लगभग 150 महाविद्यालय से लगभग 900 से 1000 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
इसमें प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग, कोलाज मेकिंग, स्पॉट फोटोग्राफी और रंगोली प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि पहली बार कॉलेज में ग्रुप-1 युवा महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय ने अपने स्तर पर तुरंत प्रभाव से तैयारी शुरू कर दी है। महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है। सभी कमेटियां अपने स्तर पर तैयारी में जुटी हैं।