{"_id":"63b70eb652a34214b57c9b48","slug":"youth-festival-from-14-to-16-january-bilaspur-news-sml4330601148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कोलडैम युवा महोत्सव 14 से 16 तक बाहोट-कसोल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कोलडैम युवा महोत्सव 14 से 16 तक बाहोट-कसोल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कोलडैम क्षेत्र में लोहड़ी के अवसर पर होने वाला युवा महोत्सव आगामी 14 से 16 जनवरी तक आयोजित होगा। इस युवा महोत्सव को विवेकानंद युवा मंडल बाहोट-कसोल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
युवा महोत्सव की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान 14 से 16 जनवरी को जूनियर और सीनियर कबड्डी तथा वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने का प्रबंध आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा।
बताया कि महोत्सव में कबड्डी के विजेता को 15 हजार तथा उपविजेता टीम को 10 हजार की नकद राशि प्रदान की जाएगी। वहीं वॉलीबाल में प्रथम रहने वाली टीम को 6,100, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। महोत्सव में महिला मंडलों की रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इसके साथ ही बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। अशोक शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में इस युवा उत्सव को और आकर्षक रूप देने की योजना बनाई जा रही है। जिसमें एनटीपीसी के सहयोग से कोलडैम जलाशय में वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील कि है की इस उत्सव में शामिल होकर आनंद उठाएं।