फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youth dies in Volvo and bike collision

Bilaspur News: वॉल्वो बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Sun, 19 Mar 2023 05:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 19 Mar 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in Volvo and bike collision
स्वारघाट में वोल्वो और बाइक की टक्कर में क्षतिगस्त हुई बाईक। संवाद
-स्वारघाट के पुलाचड़ में हुआ हादसा
विज्ञापन

-पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट थाना के तहत पुलाचड़ में वॉल्वो बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रविवार सुबह तड़के करीब चार बजे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वारघाट से पांच किलोमीटर दूर पुलाचड़ स्थान पर कीरतपुर से मनाली की तरफ जा रही एक वॉल्वो बस और स्वारघाट की तरफ से आ रही बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गईं। दुर्घटना में बाइक चालक युवक की नालागढ़ अस्पताल में मृत्यु हो गई है। बाइक सवार युवक की पहचान विकास बंसल पुत्र महेंद्र पाल बंसल निवासी गांव छम्ब भुजाण डाकघर स्वाहण तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सोलन जिला की ग्राम पंचायत कुंडलू के गांव अंदराल में रिश्तेदारी में जगराते में गया हुआ था और जगराता खत्म होने के बाद घर लौट रहा था। घर के समीप पुलाचड़ स्थान पर यह हादसा हो गया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल इस युवक को सीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस के माध्यम से एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया, जहां पर युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस थाना स्वारघाट की टीम भी मौके पर पहुंची। वॉल्वो बस और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी स्वारघाट देवानंद शर्मा ने बताया कि शव का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed