फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youth Congress protests after former BJP MLA's sentence suspended in Unnao rape case

Bilaspur News: उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व भाजपा विधायक की सजा निलंबित होने पर युकां का प्रदर्शन

Sat, 27 Dec 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress protests after former BJP MLA's sentence suspended in Unnao rape case
झंडूता में विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद युवा कांग्रेस के सदस्य। स्रोत: युकां
हर स्थित में पीड़िता के साथ खड़ी है युकां : छत्तर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित होने के फैसले के खिलाफ हिमाचल युवा कांग्रेस ने झंडूता बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।

छत्तर ठाकुर ने कहा कि इस फैसले के बाद पूरे देश में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सेंगर को जमानत मिलने के आदेश से पीड़िता के परिवार की सुरक्षा और रोजी रोटी खतरे में पड़ गई है। इस आदेश ने देश की कई महिलाओं को पिंजरे में बंद कर दिया है। यहां तक तो पीड़िता के पति की नौकरी तक चली गई है। छत्तर ठाकुर ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस हर स्थिति में पीड़िता के साथ खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता, युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। छत्तर ठाकुर ने कहा कि देश का हर नागरिक चाहता है कि पीड़िता को न्याय मिले। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक, प्रदेश सचिव शिवम शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज राणा, पूर्व झंडूता अध्यक्ष कार्तिक चंदेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed