{"_id":"6999ba5014c06dad3008f8f9","slug":"youth-congress-protested-against-the-closure-of-rdg-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-154455-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आरडीजी बंद करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आरडीजी बंद करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Sat, 21 Feb 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालते हुए युवा कांग्रेस। स्रोत: युकां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रांट बंद करने के विरोध में केंद्र सरकार का फूंका पुतला
इंदिरा भवन से चंपा पार्क तक निकाली रैली
-बोले- प्रदेश को हर साल 10 हजार करोड़ का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ शहर में रोष रैली निकाली। रैली कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन से शुरू होकर चंपा पार्क तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की।
रैली की अध्यक्षता युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राणा ने की। रैली को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि आरडीजी बंद करने का फैसला प्रदेश के हितों पर कुठाराघात है। उनका कहना था कि इस ग्रांट के बंद होने से हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार प्रभावित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्तीय संसाधनों की कमी का असर स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य जरूरी योजनाओं पर भी पड़ेगा और पेंशनरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वक्ताओं ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए केंद्र की विशेष आर्थिक सहायता अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में आरडीजी बंद करना प्रदेश के साथ अन्याय है। उन्होंने केंद्र सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार करने और ग्रांट बहाल करने की मांग उठाई। शहर के गर्ल्स स्कूल को बंद किए जाने के कथित मुद्दे पर गौरव शर्मा ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्कूल बंद नहीं किया गया है, बल्कि प्रदेश सरकार की योजना है कि इनमें से एक स्कूल में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया जाए, ताकि छात्राओं को बेहतर शिक्षा विकल्प मिल सके। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, बड़सर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। रैली और प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव गौरव शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक, साक्षी सहित करीब 150 युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरडीजी बहाल करने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।