{"_id":"5e079af48ebc3e696a2e9c37","slug":"youth-congress-bilaspur-news-sml319219478","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए, एनआरसी के विरोध में युकां ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए, एनआरसी के विरोध में युकां ने निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला युवा कांग्रेस ने सीएए और एनआरसी के विरोध में बिलासपुर कांग्रेस भवन से मशाल जुलूस निकाला। जुलूस जिला युवा कांग्रेस के सचिव पवन ठाकुर की अध्यक्षता में निकाला गया। इस दौरान युकां सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पवन ठाकुर ने बताया कि सीएए और एनआरसी संविधान विरोधी और देश विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। वहीं युकां ने शहर में मशाल जुलूस के जरिए लोगों से भी इसका विरोध करने की अपील की। बिलासपुर कांग्रेस भवन से शुरू हुआ यह मशाल जुलूस चंपा पार्क में खत्म हुआ। बताते चलें कि यह मशाल जुलूस युकां द्वारा प्रदेश भर में निकाला गया।
बिलासपुर युकां सचिव पवन ठाकुर ने कहा कि सरकार इस कानून के जरिए देश को धर्म के नाम पर बांट रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश को असली मुद्दों, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था व अन्य अहम मुद्दों से भटका रही है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इसका हमेशा विरोध करेगी और जनहित में आवाज बुलंद करेगी।