{"_id":"6a4aa14fb2b532101206d8af","slug":"youth-arrested-with-14065-grams-of-hashish-near-hanuman-temple-in-bari-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-163117-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बैरी में हनुमान मंदिर के पास 140.65 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बैरी में हनुमान मंदिर के पास 140.65 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बरमाणा पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी इंद्र पाल सिंह पंजाब के लुधियाना का है रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 140.65 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना की टीम बैरी में हनुमान मंदिर के समीप गश्त और यातायात जांच पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 140.65 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान इंद्र पाल सिंह (35) निवासी ऋषि नगर, हाबोवाल खुर्द, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नशा तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों से संबंधित कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।