{"_id":"6661c3c007ac7472200468e7","slug":"your-door-is-a-lovely-decoration-devotees-danced-on-bhavani-bhajan-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118471-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी भजन पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी भजन पर झूमे भक्त
विज्ञापन
- लेठवीं के शनिदेव मंदिर में जागरण आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के लेठवीं में शनिदेव जयंती के उपलक्ष्य पर शनिदेव मंदिर में वीरवार शाम को जागरण हुआ। जागरण से पहले दिन भर अटूट भंडारे का आयोजन किया गया।
मंदिर के पुजारी पंडित हेमराज ने बताया कि जब इस शनिदेव मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2020 में शुरू हुआ था तब खुदाई के दौरान शनिदेव शिला मिली थी। उसके बाद से हर साल शनि जयंती के उपलक्ष्य पर यहां हवन, भंडारा और जागरण आयोजित किया जाता है। जागरण में शर्मा संगीत परिवार धर्मशाला के कलाकारों ने महामाई का गुणगान किया। जागरण की शुरुआत गणेश वंदना तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश से हुई। इसके बाद गायक नितीश शर्मा ने मोर मुकुट रंग कालेया वे मन मोह लेया, मां ज्वाला जो स्नेहा लेई जाया, कांगड़े दा टिल्ला, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, शेरां वालिये मां तेरियां उडिक़ा, चलो दरवार मां दे, गायक मोहित चंदेल और अन्य कलाकारों ने आज है जगराता, बम्म भोले बम्म भोले बम्म बम्म बम्म, शंकर मेरा प्यारा, जय शनिदेव भगवान हम करते तुम्हें प्रणाम, शनिदेव कृपा बरसाना आदि हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान न्याय प्रिय शनि भगवान की कथा सुनाई गई। जागरण के दौरान काली माता, सुदामा राधा कृष्ण, रत्नों माता, शिव पार्वती की झांकियां प्रस्तुत की गई। जागरण के दौरान सुबह तारा रानी की कथा सुनाई गई।