फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Young women are being taught lifestyle and self-defense techniques

Bilaspur News: युवतियों को सिखाए जा रही जीवन जीने की शैली और आत्मरक्षा के गुर

Sun, 13 Jul 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 13 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Young women are being taught lifestyle and self-defense techniques
खबड़ी देवी मंदिर में आयोजित प्रांत स्तरीय दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित युवतियां। स
-खबड़ी देवी मंदिर में प्रांत स्तरीय दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता खबड़ी देवी मंदिर में चल रहे प्रांत स्तरीय दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण में युवतियों को जीवन जीने की शैली सहित आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।

इस मौके पर प्रदेश भर से आई लगभग 150 दुर्गाओं को लाठी चलाना, जूडो, कराटे, निशानेबाजी, समता, खेल, व्यायाम सहित अन्य कई प्रकार के आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजक पूजा कुमारी ने कहा कि यदि देश की मातृ शक्ति जागृत हो जाती है तो देश की कई समस्याओं का हल निकल जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के दुर्गा वाहिनी ने मातृ शक्ति को जागृत करने का बीड़ा उठाया है। माताओं एवं बहनों को इस कार्यक्रम के जरिए यह बताया जा रहा है कि वह अपने बच्चों को इस देश के योग्य बनाएं। उन्होंने महर्षि अरविंद का हवाला देते हुए कहा कि 21वीं सदी हिंदुओं की सदी होगी और भारत विश्व गुरु बनेगा। यह तब होगा जब भारत में अच्छी और संस्कारित संतानें होंगी। उन्होंने कहा कि भारत में स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंद, शिवाजी, महाराणा प्रताप, लक्ष्मीबाई आदि अच्छी संतान हो चुके हैं। आज मातृ शक्ति के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। परिषद हिंदू युवतियों को दुर्गा वाहिनी के जरिए शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक शक्ति के प्रति जागृत करते हैं और प्रशिक्षण शिविर लगाकर युवतियों को योग, प्राणायाम, जूडो-कराटे, दंड, एयरगन का निशाना लगाने का प्रशिक्षण देकर इस लायक बना रहे हैं कि वह अपनी सुरक्षा खुद कर लें। उन्होंने कहा कि माता ही निर्माता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed