{"_id":"6ad5172688650e330d089cf4","slug":"young-students-showcased-their-sports-skills-at-shiva-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-170173-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिवा स्कूल में नन्हे विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिवा स्कूल में नन्हे विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित खेल दिवस में विजेताओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स्क
Link Copied
एसडीएम अभिषेक बरवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए खेल दिवस आयोजित किया गया। इसमें नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी फुर्ती और खेल भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिताओं में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए। स्कूल प्रबंधक पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी एम्स, टीडीएमसी, आईजीएमसी और एनआईटी हमीरपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हो चुके हैं। वहीं, नम्होल स्कूल में आयोजित गायन प्रतियोगिता में रोहित, कनिष्क और अनिकेत का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। एसडीएम अभिषेक बरवाल ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सचिव मधु शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल, कार्यकारी निदेशक आयुष शर्मा और अदिति शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।