{"_id":"6ab6c841c5bbb65fa605949b","slug":"a-gathering-of-deities-will-take-place-tomorrow-at-mandis-paddal-ground-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-168549-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मंडी के पड्डल मैदान में कल होगा देव समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मंडी के पड्डल मैदान में कल होगा देव समागम
विज्ञापन
प्रदेशभर के 108 देवी-देवताओं को किया आमंत्रित, बिलासपुर से भी शामिल होंगे श्रद्धालु
श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी वर्ष पर सजेगा आध्यात्मिक महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। भगवान श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्री सत्य साई सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश की ओर से 27 सितंबर को जिला मंडी के पड्डल मैदान में देव समागम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 108 देवी-देवताओं को श्रद्धापूर्वक आमंत्रित किया गया है। आयोजन में बिलासपुर जिले से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। श्री सत्य साई समिति जिला बिलासपुर के अध्यक्ष प्यारेलाल जनेऊ ने बताया कि देव समागम का उद्देश्य वर्तमान और भावी पीढ़ी को सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा के सनातन मार्ग से जोड़ना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया। साई समिति पंजगाई के संयोजक राम प्रकाश जोशी ने बताया कि 26 सितंबर को प्रेम वाहिनी के स्वागत के साथ देवी-देवताओं की उपस्थिति में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 27 सितंबर को पड्डल मैदान में देवी-देवताओं का दिव्य स्वागत होगा। इस दौरान बाल विकास के बच्चों की ओर से नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विभिन्न वाद्य यंत्रों और ध्वनि उद्घोष के साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। आयोजकों के अनुसार मंडी के पड्डल मैदान में होने वाले देव समागम में 108 देवी-देवताओं की सहभागिता प्रमुख आकर्षण रहेगी। आयोजन के माध्यम से सत्य, प्रेम, शांति और अहिंसा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।