फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Young man caught stealing from a locked house, handed over to police

Bilaspur News: बंद पड़े घर से चोरी करते पकड़ा गया युवक, पुलिस के हवाले किया

Sun, 09 Feb 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 09 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Young man caught stealing from a locked house, handed over to police
शहर के डियारा सेक्टर में हुई वारदात, कार्रवाई जारी
विज्ञापन

बंद घरों को लगातार निशाना बना रहे चोर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में लंबे समय से बंद पड़े घर में चोरी करते हुए एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी ने घर से सामान को बोरी में भर लिया था, लेकिन उसे ले जाने से पहले ही पकड़ लिया गया। इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार डियारा सेक्टर में करीब एक साल से बंद पड़े घर से पड़ोसियां को आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर घर की तरफ पड़ोसियों ध्यान दिया तो एक युवक बोरी को उठाए दिखा। लोगों ने इकट्ठे होकर उसे पकड़ा। बोरी की तलाशी ली तो उसमें घर का सामान था। सिटी पुलिस को सूचना दी गई। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले इस घर में रहने वाली महिला का निधन हो गया था। उनके बेटे विदेश में रहते हैं। यह मकान करीब एक साल से बंद है। उधर, पुलिस ने आरोपी की पहचान मोनिस खान निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर के रूप में की। आरोपी अपने ही मोहल्ले में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। बता दें कि जिले में बंद घरों में चोरी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बिलासपुर शहर में ही एक माह में बंद घर से चोरी करने का यह तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले बामटा में चोरों ने बंद घर से लाखों का सामान चोरी कर लिया था। इसके बाद रौड़ा सेक्टर में दो युवकों ने बंद घर में चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों की सतर्कता से एक चोर मौके पर ही पकड़ा गया।
विज्ञापन

कोट
डियारा सेक्टर में बंद घर से चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ा है। उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील है कि अपने बंद पड़े घरों में सीसीटीवी लगवाएं। आभूषण, नकदी को बैंक लॉकर में रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed