फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   young fell in canal

बिना रैलिंग की पुलिया से नहर में गिरकर घायल हुआ युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
young fell in canal
बिलासपुर (रामपुर)। नगर में बिना रेलिंग की पुलिया पर अनियंत्रित साइकिल सवार एक युवक दाईं भाखड़ा नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीख पुकार सुनकर लोगों ने किसी तरह उसे नहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला भट्टीटोला निवासी पप्पू रविवार की सुबह करीब दस बजे साइकिल से दुकान पर काम करने जा रहा था। नगर में शनिवार की बाजार के समीप दाईं भाखड़ा नहर की बिना रेलिंग पुलिया से गुजरने के दौरान अचानक उसकी साइकिल सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और वह बिना रेलिंग की पुलिया से नीचे नहर में साइकिल समेत जा गिरा। युवक ने नहर में गिरते ही चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। इसके बाद चीख पुकार सुनकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास के दुकानदारों ने रस्सी आदि के सहारे नहर में गिरे घायल युवक को किसी तरह बाहर निकाला और बाद में उसे एक निजी अस्पताल भेज दिया। एसडीएम निरंकारा सिंह का कहना है कि वह उक्त मामले में नगरपालिका के ईओ से बात करके समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed