फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   young drowned bhakhra river

प्रसाद चढ़ाने के दौरान युवक की भाखड़ा नदी में डूबने से मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
young drowned bhakhra river
बिलासपुर। अपनी पत्नी के साथ भाखड़ा डैम की नदी में प्रसाद चढ़ाने गया एक युवक का नदी किनारे पैर फिसल गया, इससे वह गहरे पानी में जा गिरा। नदी के पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला टांडा हुरमत नगर निवासी सतीश कुमार राठौर 30 पुत्र श्यामलाल राठौर खेती किसानी का काम करते थे। परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम करीब 3:00 बजे सतीश अपनी पत्नी ममता उर्फ लक्ष्मी के साथ प्रसाद चढ़ाने के लिए भाखड़ा डैम की नदी पर गए थे। पुलिस के अनुसार खोदलपुर रोड स्थित भाखड़ा डैम की नदी किनारे वह प्रसाद चढ़ा रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी में के गहरे पानी में जा गिरे। पति के पानी में गिरते ही महिला ने शोर शराबा मचा दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आनन-फानन में कूदकर सतीश को गंभीर अवस्था में नदी के पानी से बाहर निकाला। इस दौरान कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह व सतीश के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन पुलिस की मदद से गंभीर हालत में सतीश को नगर के एक चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक सतीश प्रसाद चढ़ाने के दौरान पैर फिसलने की वजह से गहरे पानी में गिर गए थे। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed