{"_id":"63504f23692c4b1f4c305ce7","slug":"young-died-in-accident-bilaspur-news-mbd444915219","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमरी/बिलासपुर। केमरी थाना क्षेत्र में अपने भाई के साथ साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने के लिए पल्ली बिछाने आ रहे एक युवक की बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसके कारण बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।
मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम सिहारी निवासी जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी 19 पुत्र राम गोपाल चंद्रवंशी साप्ताहिक बाजारों में खिलौने बतासे आदि की दुकान लगाने का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार जितेंद्र बुधवार की सुबह करीब 6:00 बजे अपने बड़े भाई उमेश कुमार के साथ बाइक से केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम रास डांडिया स्थित साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने के लिए पल्ली बिछाने के लिए जा रहा था। ग्राम डंडिया में एक पेट्रोल पंप के सामने अचानक एक वाहन उसकी बाइक के सामने आ गया। वाहन से बचने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के दौरान जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए घायल उमेश को जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर केमरी थाना प्रभारी राजीव कुमार गंगवार भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पाकर परिजन भी विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर जितेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।