फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   X-ray machine keeps breaking down, causing problems for patients

Bilaspur News: बार-बार खराब हो रही एक्सरे मशीन, मरीज हो रहे परेशान

Fri, 06 Feb 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 06 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine keeps breaking down, causing problems for patients
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सुविधा ठप
विज्ञापन

निजी क्लीनिकों में महंगे एक्सरे कराने को मजबूर गरीब मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एक्सरे मशीन के बार-बार खराब होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में लगी बड़ी एक्सरे मशीन तकनीकी खराबी के कारण नियमित रूप से काम नहीं कर पा रही है, जिससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

सरकारी अस्पताल में इलाज की आस लेकर दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों की लैब का रुख करना पड़ रहा है। निजी लैबों में एक साधारण एक्सरे के लिए 400 से 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। पहले से महंगाई की मार झेल रहे मरीजों के लिए यह अतिरिक्त खर्च उनकी आर्थिक परेशानी बन रहा है। क्षेत्र के अमित, सुनील, विशाल रीता देवी सहित अन्य लोगों का कहना है कि अस्पताल में निशुल्क या कम शुल्क में जांच की सुविधा उपलब्ध न होने से इलाज में देरी भी हो रही है। कई मरीजों को एक्सरे रिपोर्ट के बिना डॉक्टरों से परामर्श नहीं मिल पा रहा, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि एक महीना पहले भी एक्सरे मशीन खराब हो गई थी। अस्पताल में शुक्रवार को भी एक्सरे मशीन खराब होने पर मरीजों को निजी क्लीनिकों में एक्स रे करना पड़ा। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि समय रहते एक्सरे मशीन को ठीक किया जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते एक्सरे मशीन खराब हुई है। उन्होंने कहा कि मशीन की मरम्मत के लिए संबंधित कंपनी को सूचना दे दी गई है और जल्द ही इसे ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed