फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Wretched state of Jhanduta Circular Road; facing hardship for eight years.

Bilaspur News: झंडूता सर्कुलर रोड की बदहाली, आठ वर्षों से झेल रहे परेशानी

Wed, 22 Jul 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Wretched state of Jhanduta Circular Road; facing hardship for eight years.
राकेश कुमार सोनी।
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन


झंडूता बाजार से अस्पताल, न्यायालय, सरकारी कार्यालयों को जोड़ने वाले मार्ग पर जलभराव
बारिश में कीचड़ होने से वाहन चालकों और राहगीरों की बढ़ जाती है परेशानी
दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल में बस स्टैंड से आनंदघाट तक जाने वाला सर्कुलर रोड लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हल्की बारिश में सड़क पर पानी जमा हो जाता है और गड्ढे छिप जाते हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बढ़ जाता है, वहीं पैदल राहगीर कीचड़ से गुजरने को मजबूर हैं।
करीब 1400 मीटर लंबा यह सर्कुलर रोड झंडूता बाजार को कई महत्वपूर्ण संस्थानों से जोड़ता है। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, न्यायालय और उपमंडलीय अधिकारी कार्यालय शामिल हैं। प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग इलाज और सरकारी कामों के लिए इसका उपयोग करते हैं। वर्षों से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य लोगों की परेशानी का मुख्य कारण है। बारिश में जलभराव से गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले निजी वाहन और एंबुलेंस चालकों को भी दिक्कतें आती हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को फिसलने का डर रहता है। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, पर कोई ठोस पहल नहीं हुई।
विज्ञापन

आठ वर्षों से अधूरा निर्माण
सीटू के जिला प्रधान लखनपाल शर्मा ने बताया कि सर्कुलर रोड का निर्माण कार्य लगभग आठ वर्षों से अधूरा है। यह सड़क बस स्टैंड से खंड विकास अधिकारी कार्यालय होते हुए तहसील तक जाती है। बरसात के दिनों में सड़क के कई हिस्सों पर पानी भर जाता है। इससे लोगों का पैदल चलना और वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर
स्थानीय निवासी राकेश कुमार सोनी ने बताया कि वह तीन वर्ष से सड़क की समस्या के लिए चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने पंचायत और उपमंडलीय अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया है। परंतु अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है। सड़क की खराब हालत के कारण बरसात में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।

राकेश कुमार सोनी।

राकेश कुमार सोनी।

राकेश कुमार सोनी।

राकेश कुमार सोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed